निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों को सौपे दायित्व

Advertisement

(कटनी) अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9ः00 बजे आयोजित है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जावेगा तथा राष्ट्रीय गान गाया जावेगा। इसके पश्चात स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने के पश्चात मध्यप्रदेश गान से कार्यक्रम का समापन होगा। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा उक्त कार्यक्रम में व्यवस्था के लिये नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये। व्यवस्थाओं के लिए उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार को संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए माॅनीटरिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए अधिकारी कर्मचारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गये है। साथ ही सौंपी गई संपूर्ण व्यवस्था समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें