कलेक्टर अवि प्रसाद ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण, डाक मतपत्र से मतदान प्रक्रिया का अवलोकन कर दिये आवश्यक निर्देश

Advertisement

(कटनी) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि के निर्देशानुसार मंगलवार को शासकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय, नालंदा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, नालंदा महाविद्यालय झिंझरी, सेन्टपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय एवं सी.एम.राइज स्कूल झिंझरी में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र मे मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान दलों के लिये संलग्न अधिकारियों एवं कमर्चारियों को प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद द्वारा मंगलवार को सी.एम.राईज स्कूल एवं नालंदा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मे आयोजित हो रहे प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहे मतदान दलों के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप लोग पूरे ध्यान से इस क्रिया को समझें, यदि आपको समझ में न आए तो आपके लिए दोबारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रशिक्षण केन्द्रों पर बनाये गए पोलिंग बूथ पर प्रशिक्षण में भाग ले रहे मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र डालने के कार्य भी निरीक्षण किया जाकर अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य मे संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से डाक मतपत्र प्राप्त करें और मतदान करें।

            उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र मे मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान दलों के लिये संलग्न अधिकारियों एवं कमर्चारियों के जिला मुख्यालय के पांच प्रशिक्षण केन्द्रों में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

            प्रशिक्षण में आगामी 17 नवम्बर को मतदान कराये जाने हेतु मतदान कर्मीयों को मतदान की प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संचालन के लिये सभी प्रकार की बारिकियों से अवगत करया गया। मतदानकर्मी निर्वाचन की गंभीरता को समझते हुए सभी कर्मचारी निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी मतदान दल कर्मियो को ईवीएम, व्ही.व्ही.पैट मशीन, वेलिट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया एवं मतदान से पूर्व मॉकपोल सम्पन्न कराने के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में सभी विधानसभा क्षेत्र हेतु डाक मतपत्र के लिए फेसिलिटेशन सेंटर खोले गये है। जिसमें मतदान दलकर्मियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मतदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विशेष रूप से कहा की सभी आवश्यकतानुसार अपनी शंकाओं एवं समस्याओं का निराकरण कर लें। उन्होंने प्रशिक्षण में मतदान की प्रक्रिया हेतु सावधानियां एवं निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें