कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीकमगढ़ में भरी हुंकार, कहा – कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा किया माफ
(टीकमगढ़) टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के पक्ष में स्थानीय मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में मेरी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है सबसे पहले जातिगत आधार पर जनगणना की जाएगी। मध्य प्रदेश में चोरी की सरकार बनी थी कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसे चोरी किया।

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के हमले भी तेज होते जा रहे हैं टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा में आज राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने भाजपा पार्टी पर निशाना साधा और कहां है 5 साल पहले जनता ने कांग्रेस पार्टी को चुना था जिसको भारतीय जनता पार्टी ने चोरी कर लिया ।

राहुल गांधी ने अब ओबीसी वर्ग को फिर साधने की कोशिश की है और कहा केंद्र में जब हमारी सरकार आएगी हिंदुस्तान और प्रदेश के लिए सबसे जरूरी काम जातिगत आधार पर जनगणना कराई जाएगी जिसका जितना हक है वह उसे दिया जाएगा चुनाव के दौरान अब कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश में जुट गई है खरगापुर में पहली बार जनता का बहुत बड़ा सैलाब देखा गया है कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
रिपोर्टर : शिवराज सिंह,खरगापुर (टीकमगढ़)
