श्री बजरंग कटायेघाट मेले का परंपरागत आयोजन 10 दिसम्बर 2023 से प्रारंभ

Advertisement

(कटनी) कटनी परंपरागत श्री बजरंग कटायेघाट मेले का आयोजन के संबंध में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें गरिमा पूर्ण ढंग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूंद गतिविधिया प्रदर्शनी कवि सम्मेलन चित्रकला प्रतियोगिता आदि आयोजन प्रस्तावित किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही 09 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को श्री हनुमान जी का जुलूस परंपरागत मधई मंदिर से कटायेघाट मंदिर में समापन होगा तथा 10 दिसम्बर 2023 से 17 नवंबर 2023 तक मेला आयोजन पर चर्चा की गई। मेले आयोजन में होने वाली सभी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहायक यंत्री अनिल जायसवाल आदेश जैन अश्विनी पाण्डेय राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल बाजार उपनिरीक्षक विनोद सिंह चैहान स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें