कलेक्टर ने मलेरिया जन-जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

( सीहोर )

मलेरिया निरोधक माह 1 जून से 30 जून के अवसर पर कलेक्टर श्री अजय गुप्ता द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय से मलेरिया जनजागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे, जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ एम.चंदेल,सहायक मलेरिया अधिकारी सिलोमित वसूनिया, मीडिया अधिकारी सुश्री उषा अवस्थी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती बर्वे ने जानकारी दी कि जनजागरूकता रथ द्वारा जिले के करीब जिले के 102 गांवों का भ्रमण कर मलेरिया से बचाव एवं जागरूकता से संबंधित संदेषों का प्रसारण किया जाएगा। जागरूकता रथ श्यामपुर ब्लाक के 47 गांवों, इछावर 16, आष्टा के 17गांव, नसरूल्लागंज के 12 तथा बुदनी विकासखण्ड के 10 गांवों का भ्रमण करेगा। जिले के जो क्षेत्र संवेदनशील अथवा अति संवेदनषील चिन्हित किए गए है वहां पर रथ के भ्रमण के साथ ही विषेष जागरूकता अभियान संचालित कर जागरूकता सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें