इमरान खान की पार्टी ने चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

(कराची) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने चुनाव आयोग के उस आदेश के खिलाफ सिंध उच्च न्यायालय का रुख किया है जिसमें उसे निर्देश दिया गया है कि ‘बल्ले’ पर चुनाव चिह्न के तौर पर कब्ज़ा बरकरार रखने के लिए पार्टी में 20 दिन में आंतरिक चुनाव कराए जाएं।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने प्रतिवादियों को आगामी आम चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर दिए जाने का निर्देश देने का आग्रह किया है। पार्टी ने न्यायिक अधिकारियों की जिला चुनाव अधिकारियों के रूप में नियुक्ति कर न्यायिक निगरानी के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिए जाने की भी मांग की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें