कटनी जिले में 77 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आज से प्रारंभ, समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल
समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल
(कटनी) – खरीफ विपणन वर्ष 2023 24 हेतु समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति अनुसार उपार्जन का कार्य शुक्रवार 01 दिसंबर से प्रारंभ होकर 19 जनवरी तक किया जायेगा। उपार्जन नीति अनुसार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन नीति के प्रावधानों के परिपेक्ष्य में जिला उपार्जन समिति के द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों में 77 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गए है।
तहसीलवार उपार्जन केंद्र
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा उपार्जन कार्य हेतु जिले में निर्धारित किए गए कुल 77 उपार्जन केंद्रों में तहसील कटनी नगर अंतर्गत गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र कटनी-1, कटनी-2, कैलवारा, कन्हवारा एवं चाका शामिल है। इसी तरह तहसील कटनी अंतर्गत गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र पहाड़ी, सिघनपुरी, हीरापुर कौडीया एवं पिपरोंध शामिल है।
जबकि तहसील रीठी अंतर्गत शामिल 11 उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर पर समिति स्तर पर 4 उपार्जन केंद्र रीठी, मोहास, बकलेहटा एवं सिमडारी तथा गोदाम स्तर पर 7 उपार्जन केंद्र बडगांव, तिलगवां, हरद्वारा, रेपुरा, बिलहरी, देवगांव तथा बडखेरा शामिल है।
इसी तरह तहसील स्लीमनाबाद के 5 उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर तेवरी तथा गोदाम स्तर पर चार उपार्जन केंद्र स्लीमनाबाद, पडरभटा, धरवारा एवं धुरी में उपार्जन कार्य होगा। इसी तरह तहसील बहोरीबंद में उपार्जन कार्य हेतु कुल 15 केंद्र बनाए गए है। इनमे गोदाम स्तर पर 4 उपार्जन केंद्र बहोरीबंद, देवरीखरगवां, कुआं एवं बचौया तथा समिति स्तर पर किवलारी, पथराडी पिपरिया, बाकल, खमतरा, सिहुडी, कूड़ा, बरही बाकल, मसंधा, चांदन खेडा, सलैया एवं इमलिया शामिल है।
जबकि तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत समिति स्तर पर चिन्हित 13 उपार्जन केंद्रों में मड़ेरा, खाम्हा, खमतारा, दसरमन, ढीमरखेड़ा, पोंडी कला, सिलोंडी, कचनारी, झिन्ना, मुरवारी, मंगेला, उमरिया पान एवं कछारगांव में उपार्जन का कार्य किया जायेगा। इसी तरह तहसील बड़वारा हेतु चिन्हित 8 उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर पर 1 उपार्जन केंद्र भजिया तथा गोदाम स्तर पर 8 उपार्जन केंद्र बड़वाराकला, विलायतकाला 1, विलायतकाला 2, अमाड़ी, बसाड़ी, निगहरा, नन्हवारा सेझा और लखाखेरा में उपार्जन का कार्य किया जाएगा।
तहसील बरही में उपार्जन कार्य हेतु चिन्हित कुल 6 उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर पर 1 करेला तथा गोदाम स्तर पर 5 बरही, पिपरियाकला 1, बगैहा, करौंदीखुर्द तथा पिपरियकला 2 को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इसी तरह विजयराघवगढ़ के 9 उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर पर 4 केंद्र विजयराघवगढ़, सलैया कोहारी, कारीतलाई एवं सिनगौडी को तथा गोदाम स्तर 5 केंद्र पर कांटी, देवराकला, जिवारा, अमेहटा एवं पड़रिया को उपार्जन केंद्र निर्धारित किये जाकर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किये गए है।
