प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की, फलस्तीन मुद्दे के शीघ्र समाधान पर जोर दिया
(दुबई/यरुशलम) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से शुक्रवार को मुलाकात की और बातचीत तथा कूटनीति के जरिये इजराइल-फलस्तीन मुद्दे के शीघ्र और स्थायी समाधान पर जोर दिया।
मोदी ने यहां संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के इतर हर्जोग से मुलाकात की।
