विश्व एड्स दिवस के अवसर पर निकाली गई जन जागरुकता रैली बीमारी एवं बचाव के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी
(कटनी ) कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदशन में राज्य एड्स नियंत्रण समिति जिला शाखा कटनी द्वारा 1 दिसम्बर 2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरुकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से रैली में कटनी जिले के सभी महाविघालय के एनसीसी एवं एनएसएस सहित एमजीएम स्कूल ऑफ नर्सिंग श्री हास्पिटल नर्सिंग स्कूल अन्य छात्र-छात्राओं की भारी संख्या में उपस्थिती रही। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. के. अठया डॉ यशवंत वर्मा सिविल सर्जन एंव जिला नोडल अधिकारी एडस नियंत्रण कार्यकम डॉ राजेश केवट द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया। रैली मे सभी छात्र-छात्राओ द्वारा बड़े उत्साह के साथ एड्स जागरुकता हेतू नारे लगाकर आकाश को गुंजायमान कर के सभी आमजनो का ध्यान आकर्षित किया। रैली में छात्रों द्वारा एड्स संबंधी जानकारी लिखी तख्तियो का भी प्रदर्शन किया गया। शिक्षक गण पूरी रैली के दौरान छात्र-छात्राओ का उत्साह बर्धन कर रहे थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गाे मिशिन चौक, आजाद चौक शेर चौक, सुभाष चौक, मोहन टाकीज रोड होते हुए जिला चिकित्सालय में समाप्त हुई। जिला चिकित्सालसय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी डॉ राजेश केवट जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यकम एवं डॉ राजेश केवट सिविल सर्जन जी द्वारा रैली की सफलता हेतु सभी शिक्षकगणो एवं छात्र- छात्राओ का धन्यवाद किया एवं आभार माना। कार्यकम मे जिला एड्स नोडल अधिकारी द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया इसी दौरान विस्तार से इस बीमारी की वैश्विक उपस्थित हमारे देश प्रदेश एवं जिले की स्थिति के बारे में आकडो एवं तथ्यो सहित जानकारी दी। एड्स क्या है, यह कैसे फैलता है इसके बचाव के क्या उपाय है यौन जनित अन्य रोगो से एड्स का संबंध आदि विषयो पर विस्तार से समझाइश दी तथा नोडल अधिकारी डॉ राजेश केवट द्वारा उपस्थित सभी जनो का आव्हान किया कि इस जनजागरुकता अभियान मे उनका योगदान अतिमहत्वपूर्ण है आमजनो के बीच फैली भ्रांतिया एवं गलत जानकारी बिना उनके सकिय सहयोग के दूर नही की जा सकती। अतः आप सभी इस जनजागरुकता यज्ञ में अपना सकिय सहयोग प्रदान करे। डॉ राजेश केवट द्वारा इस बीमारी से लडने हेतु सनातन काल से चली आ रही अपनी धार्मिक एवं सामाजिक मान्यताओ को अमल में लाने की सलाह दी। इस रोग के कारण अफीकी देशो जहा इसका प्रकोप सबसे पहले हुआ और सबसे ज्यादा है वहा जनसंख्या का अनुपात असंतुलित हो गया हे वहा के परिवारो मे या तो बच्चे जीवित बचे हे या वृद्धध युवक युवतिया को इस विमारी ने लील लिया है अतः हमे समय रहते सचेत होना जरुरी है रैली में जिला एड्स नोडल अधिकारी द्वारा एड्स की संक्षिप्त किंतु महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया एवं रैली में स्कूल के छात्र/छात्राओं की भागीदारी रैली में रही आयुष्मान भारत निरामयम में भी एच.आई.वी को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत निरामयम जिला अधिकारी एम. के चटर्जी तिलक महाविधालय से रूकमणी प्रताप सिंह श्रीमति माधुरी गर्ग एवं आई.सी.टी.सी. स्टॉफ हेमत श्रीवास्तव परामर्शदाता राधवेन्द्र शर्मा श्रीमति संगीता पटैरिया श्री नवनीत तिवारी प्रदीप हल्दकार विवेक टीपा एवं एवं सहारा मंच से फेडी चार्ली अमित जैन श्री हिमालय गुप्ता समस्त स्टॉफ रैली में शमिल रहे।
