खाद्यान्न उपभोक्ता समग्र आईडी से जान सकेंगे अपनी पात्रता

Advertisement

(कटनी)   एम-राशन मित्र एप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी खाद्यान्न प्राप्त करने की पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से इस एप को इंस्टाल कर सकते हैं। इसके माध्यम से एप में परिवार की समग्र आईडी से लागिन करने पर खाद्यान्न की पात्रता, पात्रता पर्ची के अनुसार परिवार के सदस्याओं की जानकारी तथा परिवार प्रोफाइल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके माध्यम से आसपास की उचित मूल्य दुकान पीओएस मशीन की स्थिति, दुकान को खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शासन द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में दी जाने वाली सूचनाओं और सुविधाओं के लिए भी एम-राशन मित्र एप बहुत उपयोगी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें