मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद उज्जैन पहुँच कर श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन पं. राजेश पुजारी, पं. आकाश पुजारी, पं. यश गुरू, पं. अर्पित पुजारी, पं. राघव पुजारी, पं. महेश पुजारी आदि ने करवाया। नन्दी हॉल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं अपर कलेक्टर एवं प्रशासक श्री संदीप सोनी ने भगवान महाकाल का चित्र प्रतीक स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें