कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में भूअर्जन के संबंध में बैठक आयोजित

Advertisement

(देवास)    देवास जिले में भूअर्जन के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, एसडीएम बागली श्री आनंद मालवीय, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयाल तिलवारी तिलवारी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।  बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने भूअर्जन के संबंध में अनुभाग स्‍तर पर समीक्षा कर निर्देश दिये की जिले में जहा भी कार्य चल रहा है, वहां से अतिक्रमण हटाकर संबंधित ऐजेंसी को भूमि का कब्‍जा दिलाए।   कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना, इंद्रा सागर परियोजना, पार्वती नदी परियोजना सीहोर, कालीसिंध परियोजना फेस वन और फेस टू, हाटपीपल्‍या परियोजना, देवास जिले से जा रही रैलवे लाईन के लिए भूअर्जन एवं अवार्ड के भुगतान, नेशनल हाईवे इन्‍दौर-हरदा, एमपीआरडीसी उज्‍जैन और जल निगम नेमावर-कन्‍नौद-खातेगांव परियोजना की समीक्षा की और शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें