बिजली बिल एवं स्कूल फीस माफ करे सरकार – कन्हैया तिवारी शिवसेना
( जबलपुर )
शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने सरकार से बिजली बिल और स्कूल फीस माफ करने हेतू सभी पार्षद, विधायक एवं सांसद से अनुरोध किया है कि पत्र लिख प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग कर जनता को राहत दिलाए । प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार ने यह राहत दी है । उन्होंने कहा कि सरकार 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज में इसे भी सम्मिलित करें अथवा अलग से पैकेज घोषित करें । इन दोनों मांगों को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है । यह किसी पार्टी विशेष की मांग नहीं अपितु जनता की आवाज है जिसे आवाज उठाने वाले हम लोग हैं। बिजली कंपनियों एवं निजी स्कूल प्रशासन द्वारा बार बार मैसेज कर बिजली बिल और स्कूल फीस जमा करने दबाव बनाया जा रहा है अतः परिस्थिति वश जनता को राहत पहुंचाने हेतू शीघ्र निर्णय लिया जाए और बिजली कंपनियों एवं निजी स्कूल प्रशासन को जनता को इसे जमा करने दबाव नहीं बनाने आदेश जारी किया जाए । इस तरह के जनहित के कार्यों को सभी राज्यों को अंजाम देना चाहिए , मांग पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट : मुरारीलाल तिवारी, जबलपुर

