मंगलवार को 4 हजार 777 लोगों को वितरित की गई रोग प्रतिरोधात्मक औषधि

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुष औषधियों का सेवन कराया जा रहा है। जिला आयुष विभाग द्वारा अपने 33 ग्रामीण औषधालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में आयुष दवा वितरण कराने 33 आयुष टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों और सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिये जागरुक भी कर रही हैं।

            जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि 2 जून को आयुष विभाग द्वारा कुल 4 हजार 777 व्यक्तियों को निःशुल्क रोग प्रतिरोधात्मक औषधियों का वितरण किया गया है। जिसमें 1 हजार 910 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक औषधियों में 21.55 किलोग्राम त्रिकटु चूर्ण तथा 2 हजार 867 व्यक्तियों को 573 ड्रम आर्सेनिकम एल्बम 30 वितरित की गई है। इसी प्रकार मंगलवार को जिले में बाहर से कुल 107 मजदूरों को भी आयुष औषधियों का वितरण विभागीय अमले द्वारा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 33 और शहरी क्षेत्र में 4 कुल 37 आयुष टीमें सतत् रुप से दवा वितरण कर रही हैं। अब तक 347 ग्राम पंचायत और 18 शहर के वार्ड सहित 365 पाकेट में दवा वितरण पूर्ण हो गया है।

   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें