“विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के लिये कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
(हरदा) जन-कल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2024 तक “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जा जाएगी। संकल्प यात्रा जिले में ग्राम अबगांव कला व महेन्द्रगांव से 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होगी। संकल्प यात्रा के दौरान भारत सरकार की योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी व उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। गुरूवार को जनपद पंचायत खिरकिया के सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों से योजनाओं संबंधी आवेदन प्राप्त कर लाभार्थियों का नामांकन एवं चयन किया जाएगा। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएंगे, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जाँच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।
