मैहर में घंटाघर से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

Advertisement

(मैहर)    मैहर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 16 दिसंबर को अपरान्ह 4 बजे घंटाघर गुरुनानक स्कूल के सामने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर पालिक मैहर के जिला स्तरीय कार्यक्रम से किया गया। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई और वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिये रवाना किया। मैहर जिले में की विकास यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अगले चरण में मैहर जिले में 17 दिसंबर को मैहर विकासखंड में अमुवा, पथरहटा, पकरिया, गुगड़ी, अमरपाटन विकासखंड में मौहारिया लालन, खरमसेड़ा और रामनगर विकासखंड में बड़ा इटमा और खारा पंचायत में संकल्प यात्रा का आयोजन होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें