मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी आईएएस राघवेंद्र कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक्शन, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी की छुट्टी.!

(भोपाल) मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थापना की गई। 1997 बैच के अधिकारी राघवेन्द्र कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे उनके पास लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को फिलहाल किसी विभाग का दायित्व नहीं दिया गया है।
रस्तोगी सहित मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद से ही पहल करते हुए मुख्यमंत्री से नई पदस्थापना की बात कही थी। अगले सप्ताह कुछ अन्य अधिकारों के दायित्व में भी परिवर्तन किया जा सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को बदला जाना प्रस्तावित है।
सिंह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी का स्थान लेंगे, जिनके पास पिछला प्रभार था और अब उन्हें राज्य सरकार का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। प्रशासन में यह फेरबदल राज्य को मोहन यादव के रूप में नया मुख्यमंत्री मिलने के ठीक तीन दिन बाद हुआ है, जिससे उनके पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान का लंबा कार्यकाल समाप्त हो गया।

पंकज पाराशर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें