मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हनुवंतिया जल महोत्सव में हुए शामिल, संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर की पूजा-अर्चना

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर संभाग के प्रमुख जल पर्यटन स्थल हनुवंतिया पहुंचे। उन्होंने जल महोत्सव में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर भी गए। यहां उन्होंने संत सिंगाजी महाराज की चरण पादुका पर माल्यार्पण कर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगाजी महाराज महान संत थे। उनमें अदभुत अध्यात्मिक शक्ति थी। ऐसे महान संतों के कारण हमारा सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता आज भी समृद्धशली है।

मंत्री श्री विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री नारायण पटेल, श्रीमती कंचन तन्वे, श्रीमती छाया मोरे, सुश्री मंजू दादू, खंडवा नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता यादव,पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक व पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें