Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या धाम श्री राम मंदिर से अक्षत कलश कैमोर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Advertisement

(कैमोर) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश भर में उत्सव का माहौल है। इस बीच श्री रामभक्तों के द्वारा श्रीराम मंदिर अयोध्या से आए “अक्षत कलश” का भव्य स्वागत किया गया और कैमोर में सभी वार्डों में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कैमोर नगर के तमाम धर्मप्रेमी व विभिन्न संगठनों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विष्णु चतुर्वेदी , सत्यवान तिवारी , पित्रेश पांडे , ओम प्रकाश मिश्रा, कृष्णा कुमार उर्मलिया ,अवधेश बसेड़िया, विजय शंकर दीक्षित, दीपक शुक्ला, वायुनंदन सिंह, रमन सिंह ,आशीष दुबे, संजय सिंह , पंकज तिवारी , , सौरभ पाण्डेय, आदित्य शुक्ला मातृ शक्ति में सुनीता दहिया, शांति यादव, शालिनी पांडेय, मनोरमा सिंह, ज्योति गोस्वामी, ज्योति दाहिया, निशा दीदी आदि उपस्थित रहें। यह “अक्षत कलश” अयोध्या से आए हैं, और इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को श्रीराम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण देना है।


भगवान श्री राम के “अक्षत कलश” को श्रीमुरलीधर मंदिर एसीसी कैमोर में स्थापित कर दिया गया है जिसका सभी भक्तजन दर्शन लाभ ले रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में सभी संगठनों के धर्मप्रेमी एवं मातृशक्तियों की उपस्थिति नजर आई।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
     RPKP INDIA NEWS
                   कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें