पीएम जनधन योजनान्तर्गत महिला खाता धारकों के तृतीय किस्त का आहरण शुक्रवार से शुरूमुरैना |
( मुरैना )
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत महिला जनधन खाता धारकों को प्रतिमाह अप्रैल से जून तक दी जाने वाली राशि 500 की तृतीय किस्त का आहरण शुक्रवार से किया जा सकेगा है। विदित है कि जिले में कुल 377658 लाख महिला हितग्राहियों को कुल 37.76 करोड की प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि तिथिवार रूप से अप्रैल व मई माह में जमा की जा चुकी है, जिसकी तृतीय किस्त की राशि का आहरण शुक्रवार से निर्धारित तिथि के अनुसार किया जायेगा।
महिला पीएम जनधन योजना खाताधारक जिनके खाता संख्या के अंतिम अंक 0 या 1 है, उनको 5 जून को, 2 या 3 है, उनको 6 जून को, 4 या 5 है, उनको 8 जून को, 6 या 7 है, उनको 9 जून को, 8 या 9 है वह 10 जून तक राशि निकाल सकेंगे। 10 अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कर्नल कुमार द्वारा बताया गया कि अगर खाता धारक उपरोक्त तिथि को पैसे नही निकाल पाते हैं तो वो अपनी आवश्यकतानुसार दिनांक 10 जून के बाद किसी भी तिथि को राशि निकाल सकते है। राशि के आहरण हेतु शाखा में बढती भीड की संभावनाओं को देखते हुये जिले की सभी शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके है। किसी भी योजनान्तर्गत हितग्राहियों के खाते में जमा राशि शासन को कभी वापस नही जाती है जिसका आहरण हितग्राही अपनी जरूरत अनुसार कभी भी कर सकते है।
अग्रणी जिला प्रबधंक श्री कर्नल कुमार ने आमजन से यह अपील की है कि यदि उक्त राशि की जरूरत तत्काल न हो तो किसी शाखा परिसर, ग्राहक सेवा केन्द्र, बीसी सेन्टर पर अनावश्यक भीड न लगाऐं व घर पर सुरक्षित रहें जिससे जरूरतमंद महिलाओं के राशि के आहरण में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। उन्होने आगे यह बताया कि राशि का आहरण किसी भी अनाधिकृत ऐजेंसी या व्यक्ति से ना करे अन्यथा वे धोखाधडी के शिकार हो सकते है।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत महिला जनधन खाता धारकों को प्रतिमाह अप्रैल से जून तक दी जाने वाली राशि 500 की तृतीय किस्त का आहरण शुक्रवार से किया जा सकेगा है। विदित है कि जिले में कुल 377658 लाख महिला हितग्राहियों को कुल 37.76 करोड की प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि तिथिवार रूप से अप्रैल व मई माह में जमा की जा चुकी है, जिसकी तृतीय किस्त की राशि का आहरण शुक्रवार से निर्धारित तिथि के अनुसार किया जायेगा।
महिला पीएम जनधन योजना खाताधारक जिनके खाता संख्या के अंतिम अंक 0 या 1 है, उनको 5 जून को, 2 या 3 है, उनको 6 जून को, 4 या 5 है, उनको 8 जून को, 6 या 7 है, उनको 9 जून को, 8 या 9 है वह 10 जून तक राशि निकाल सकेंगे। 10 अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कर्नल कुमार द्वारा बताया गया कि अगर खाता धारक उपरोक्त तिथि को पैसे नही निकाल पाते हैं तो वो अपनी आवश्यकतानुसार दिनांक 10 जून के बाद किसी भी तिथि को राशि निकाल सकते है। राशि के आहरण हेतु शाखा में बढती भीड की संभावनाओं को देखते हुये जिले की सभी शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके है। किसी भी योजनान्तर्गत हितग्राहियों के खाते में जमा राशि शासन को कभी वापस नही जाती है जिसका आहरण हितग्राही अपनी जरूरत अनुसार कभी भी कर सकते है।
अग्रणी जिला प्रबधंक श्री कर्नल कुमार ने आमजन से यह अपील की है कि यदि उक्त राशि की जरूरत तत्काल न हो तो किसी शाखा परिसर, ग्राहक सेवा केन्द्र, बीसी सेन्टर पर अनावश्यक भीड न लगाऐं व घर पर सुरक्षित रहें जिससे जरूरतमंद महिलाओं के राशि के आहरण में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। उन्होने आगे यह बताया कि राशि का आहरण किसी भी अनाधिकृत ऐजेंसी या व्यक्ति से ना करे अन्यथा वे धोखाधडी के शिकार हो सकते है।