निःशक्त विद्यार्थियों की शेष बची परीक्षायें 9 जून से

( बड़वानी )

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्रीमती रेनु तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शेष बची परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाए 9 जून से 16 जून 2020 तक संचालित होगी। परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट  www.socialjustice.mp.gov.in पर और विभाग के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया गया है। श्रीमती तिवारी ने बताया कि निःशक्त छात्र-छात्राओं के लिये परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधायें उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोविड-19 के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा केन्द्रों में आये। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क अनिवार्य रूप से पहने। श्रीमती तिवारी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें