विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सुनवाहा,अधरौटा सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुआ शिविर दिलाई गई शपथ

(दमोह)  कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में तय निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकासखण्ड दमोह के अधरौटा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत अधरौटा, ग्राम पंचायत भूरी तथा बटियागढ़ विकासखण्ड के मगरोन सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेली, ग्राम सुनवाहा मे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, के उद्देश्य से यात्रा आयोजित की जा रही हैं। इन शिविरों में आमजन मानस को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। शिविर में जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।

            इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम कनेरा रामगढ़ में शपथ का आयोजन किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें