ईव्हीएम वेयर हाउस का निरीक्षण व ईव्हीएम का भौतिक सत्यापन कार्य आज होगा –
( रीवा )
विहार विधानसभा निर्वाचन के लिये रीवा से 3700 वीयू व 2660 सीयू भेजी जानी है। इन मशीनों का भौतिक सत्यापन आज 4 जून को प्रात: 11 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बसंत कुर्रे ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्वंय या प्रतिनिधि के माध्यम से उक्त समय पर उपस्थिति का अनुरोध किया है।
