विकसित भारत संकल्प यात्रा
30 और 31 को भी गांव – गांव जाएगी
(भोपाल) विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासकीय योजनाओं जानकारी की दी जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार, 30 दिसंबर को जनपद पंचायत फंदा में ग्राम पंचायत ईटखेड़ी छाप, मुगलिया छाप, कुठार एवं शाहपुर एवं रविवार, 31 दिसंबर को बोरखेड़ी, ग्राम पंचायत कोड़िया, पुरा छिंदवाड़ा, परवलिया सड़क में आयोजन किया जाएगा।इसी प्रकार एक जनवरी 2024 को बोरदा कालापानी, 2 जनवरी को महाबड़िया, 3 जनवरी को पिपलियां रानी, सुरैया नगर, 4 जनवरी को गोल और अमरावर्त कलां, 5 जनवरी को बंगरसिया एवं बगरौदा, 6 जनवरी को झगाड़िया खुर्द, पड़रिया जाट, 7 जनवरी को अमझरा, जमुनियाकलां में आयोजन किया जाएगा।
शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गये। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जा रहे है। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जा रहे है, जन धन जीवन ज्योति योजना के नए आवेदन, कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
