प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्या का जायजा लिया, रामलला के दर्शन पूजन किए

Advertisement

(अयोध्या) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अयोध्या दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को यहां विकास कार्यों का जायजा लिया और हनुमानगढ़ी तथा रामलला के दर्शन-पूजन किए। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार संकट मोचन हनुमान और रामलला के दर्शन कर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके पहले रामकथा हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बयान में कहा गया कि इस माह में मुख्यमंत्री का तीसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो दिसंबर और 21 दिसंबर को अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया था।

लता मंगेशकर चौक पहुंचकर योगी ने यहां के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया और वीणा के साथ सेल्फी भी ली तथा लोगों का अभिवादन किया।लता मंगेशकर चौक को काफी शानदार ढंग से सजाया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री राम पथ पहुंचे और यहां मौजूद महिलाओं: ?चों से उनका हालचाल जाना। साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन से पहले उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और स्टेशन तथा प्लेटफार्म की व्यवस्था देखकर संतुष्टि जाहिर की। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें