अवैध व खुले रूप से मांस, मछली विक्रय करने पर दुकानदार से वसूला 500 रूपये का स्पाट फाईन

Advertisement

(कैमोर) नगर परिषद कैमोर जिला कटनी द्वारा खुले में तथा बिना अनुमति पत्र के पशु मांस तथा मछली का विक्रय करने वालों को निर्देशो का पालन करवाने हेतु नगरीय क्षेत्र में नियुक्त दल के द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मांस विक्रेताओं को समझाइश दी गई कि वे शासन से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। निरीक्षण दल ने अवैध व खुले रूप से मांस, मछली का विक्रय करने वाले दुकानदार की दुकान को हटाया तथा 500 रूपये की राशि स्पाट फाईन के रूप में वसूल की।

दुकानदारों को पर्दा अथवा अपारदर्शी कांच आदि लगाकर ही विक्रय करने के लिए निर्देश दिए गए। निकाय के द्वारा प्रतिदिन मुनादी करवा कर इसकी सूचना सभी दुकानदारों को दी जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें