नूतन वर्ष में नगरवासियों को मिली सौगात, ग्रीष्म कालीन पेयजल संकट से निपटने इमलिया खदान से फिल्टर हाउस तक पानी पहुंचाने का कार्य हुआ पूर्ण
(कटनी) जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर नगरवासियों को नव वर्ष पर एक ग्रीष्म कालीन पेयजल संकट से निपटनें वैकल्पिक स्रोत की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है।मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, जिला कलेक्टर अवि प्रसाद एवं नगर निगम के सामूहिक सहयोग से विद्युत मंडल के माध्यम से विद्युत कनेक्शन आदि की कार्यवाही पूर्ण की जाकर ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटनें हेतु इमलिया खदान से फिल्टर हाउस तक पानी पहुंचाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्य पूर्ण हो जानें से ग्रीष्मकाल के दौरान शहर में पेयजल संकट निर्मित होने अथवा पानी की समस्या उत्पन्न होने पर इस परियोजना के अंतर्गत 45 दिन का अधिक पानी प्राप्त हो सकेगा। उक्त कार्ययोजना के कियान्वयन हेतु एमपीयूडीसी को एजेंसी बनाया गया था।

कटनी शहर को ग्रीष्म कालीन पेयजल संकट से निजात दिलाने हेतु इमलिया खदान में उपलब्ध जल का उपयोग किये जाने की योजना को पूर्ण किये जाने हेतु मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा 50 लाख रूपये की मद विधायक निधि से एवं कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से 2 करोड रूपये स्वीकृत करने के बाद कटनी शहर के लोगों को वैकल्पिक जलस्रोत के माध्यम से पेयजल समस्या के निदान की सौगात मिली है।
उल्लेखनीय है कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत की गई इस ग्रीष्म कालीन जल व्यवस्था हेतु बनाई गई कार्ययोजना की तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा भी इस कार्ययोजना की सराहना की गई थी।

