युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी को
((कटनी) प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस ‘‘युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2024 को सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कटनी में प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक किया जाना निर्धारित है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह द्वारा प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर युवा दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थायें एवं आमंत्रण-पत्र तैयार कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा जिले के समस्त विभाग प्रमुखें को अपने स्तर प्रेषित करने के निर्देशित किया है। कार्यक्रम हेतु विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सम्मलित कराने के निर्देश दिए गए है।
