हरेक मतदान केन्द्र पर पचास नव मतदाता के नाम जोडने का लक्ष्य : उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा
(विदिशा) लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने जिले में क्रियान्वित फोटो निर्वाचक नामावली के अंतर्गत 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र के बीएलओ को क्रमशः पचास-पचास के मान से मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि जिले की पंाचो विधानसभाओं के कुल 1338 मतदान केन्द्रो पर पचास के मान से कुल 66900 मतदाताओं के नाम जोडे जाने का लक्ष्य तय किया गया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष केम्पो का आयोजन जनवरी माह की 13 एवं 20 को हरेक मतदान केन्द्र पर आयोजित किए जाएंगे। विधानसभावार निर्वाचक नामावली के अंतर्गत 18 से 19 वर्ष आयु के मतदाताओं के नाम जोड़ने के लक्ष्य अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा में 275 मतदान केन्द्रो में 13750, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा में 261 मतदान केन्द्रो पर 13050, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई के 296 मतदान केन्द्रो पर 14800, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज के 254 मतदान केन्द्रो पर 12700 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के 252 मतदान केन्द्रो पर 12600 पूर्व उल्लेखित आयु के मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
