कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला पंजीयक अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस 3 दिवस में सकारण जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश

(कटनी)   कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने प्रकरणों पर कार्यवाही न करने तथा न्यायालयीन प्रकरण लंबित होने एवं शासकीय कार्य संपादन में कोई रूचि नहीं लिये जाने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन के में लापरवाही करने पर जिला पंजीयक अधिकारी श्री पंकज कोरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर प्रकरणों में किये गये विलंब के संबंध में सकारण जवाब प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विगत 20 दिसंबर को जिला पंजीयक कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान न्यायालय में लंबित 509 प्रकरणों में से मुद्रांक एवं आर.आर.सी के 27 प्रकरणों का रेण्डमली निरीक्षण के दौरान कोई कार्यवाही नहीं किये जाने सहित 482 न्यायालयीन प्रकरणों में कार्यवाही लंबित पाये जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त की गई थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें