शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया तिवारी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

हिन्दुत्व और समाज हित में समस्याओं को उठाता रहूंगा : पंडित कन्हैया तिवारी

(जबलपुर) पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना मध्यप्रदेश ने शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा के नाम अपना इस्तीफा पत्र लिखकर कहा कि मैं शिवसेना उद्धव साहेब ठाकरे गुट से अपने प्रदेश प्रवक्ता पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि जहां हिन्दुत्व को छोड़ कर एवं सनातन धर्म को अपमान करनेवाले राजनीतिक दलों से हाथ मिलाये रखना व तथाकथित सेकुलर गिरोह से शिवसेना का जुड़े रहना बाला साहेब ठाकरे की छवि एवं सिध्दांतों के विपरित है जो कि हिन्दू समाज में संगठन का गलत संदेश जा रहा है।

बहुत बार पार्टी आलाकमान से संपर्क करके एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी परंतु उनका सिर्फ एक ही बात की रट लगाना कि INDIA गठबंधन का साथ देना है इससे मैं असहमत हूं और कहीं से भी मेरे व्यक्तिगत विचार को स्वीकार नहीं हो रहा है क्योंकि मैं शिवसेना की हिन्दूवादी विचारधारा से प्रभावित होकर ही संगठन से जुड़ा था परन्तु अब शिवसेना पार्टी में वो हिन्दूवादी सिध्दांत नहीं रहा।
इसके अलावा महाराष्ट्र के बाहर के शिवसैनिकों का शिवसेना में कोई स्थान नहीं है वे उन्हें घृणा व हेय की दृष्टि से देखते हैं। साथ ही साथ शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं अन्य नेता मिलने का समय नहीं देते इसलिए मैं पार्टी और प्रदेश प्रवक्ता के पद दोनों से इस्तीफा दे रहा हूं।  उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में हिन्दुत्व और समाज हित में समस्याओं को उठाता रहूंगा।

 

 

✍️ (मुरारीलाल तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
              जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें