अंकुर परिवार, जन भागीदारी समिति एवम संस्कार भारती द्वारा मैहर विधायक का किया गया सम्मान
(मैहर) माँ शारदे की धार्मिक नगरी मैहर में मैहर जिले के प्रथम विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी का नये वर्ष पर मैहर के अंकुर परिवार, जन भागीदारी समिति के सदस्यों, संस्कार भारती, विकास मंच के सयुक्त के द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर मैहर के सभागार में स्म्रति चिन्ह, साल, श्री फल, चुनरी से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंकुर परिवार के सभी सदस्य गण, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राजललन मिश्रा, विकास मंच के संजय गुप्ता, संस्कार भारती के सदस्य गण के साथ मैहर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष सोनी, रविनंदन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य जयन्ती महेश तिवारी, चोरसिया जी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास तिवारी, आर एन तिवारी, डाक्टर अशोक बढोलिया, रवींद्र सिंह (मंजू सर) , संजय गुप्ता, उत्तम पांडेय , चतुर्वेदी जी, महेश तिवारी, बलजीत सिंह कौर, अशोक चौबे, सतीश मिश्रा, बी एल अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, मधुर कोरियर लालवानी, मधु जैन, रेखा दुबे, शशांक श्री वास्तव, अजय सोनी, इंद्रजीत मैनी, संजू जादवानी, सावन जैसवाल, सत्य प्रकाश कुशवाहा, लहरी जी, वाजपेयी जी, सनत गोतम, राजा पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, शैलेश तिवारी, ममता सैनी, मुदिता त्रिपाठी, शांतनु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
स्वच्छता मे योगदान देने में अयोध्या प्रसाद द्विवेदी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मैहर विधायक ने अपना उद्बोधन प्रदान किया। उन्होंने कहा की मैहर के विकास की ओर अग्रसर रहेगा। आप सभी मैहर के बुद्ध जीवी का सहयोग प्राप्त होगा तो आने वाले समय मे माँ शारदा धाम अपने नाम के अनुरूप विकास करेगा। इसमें सरस्वती शिशु मन्दिर प्रबन्धन प्राचार्य सहित पटेल टेंट हाउस का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राजललन मिश्रा ने किया। आभार प्रकट शशांक श्रीवास्तव ने किया।
✍️ (रवींद्र सिंह (मंजू सर))
मैहर
