मेरा नम्‍बर लिखो कोई भी समस्‍या आये तुरंत फोन करना

Advertisement

(जबलपुर)  धान उपार्जन से जुड़ी किसानों की समस्‍या के निराकरण के लिए पाटन तहसील के ग्राम बरौदा छेडी और पवई पहुँचे कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की संवेदनशीलता की सभी ने सराहना की। किसानों ने धान उपार्जन से जुड़ी उनकी कठिनाईयों के निराकरण के लिए कलेक्‍टर द्वारा की गई पहल की तारीफ की। इस मौके पर किसानों ने प्रशासन को अपनी ओर हर प्रकार के सहयोग का भरोसा भी दिया। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने न केवल किसानों से देर तक चर्चा की बल्कि उन्‍हें अपना मोबाईल नम्‍बर नोट कराते हुये कभी भी कोई कठिनाई आने पर तत्‍काल फोन करने का आग्रह किया। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने किसानों से कहा कि वे उनके मोबाईल नम्‍बर 9407083130 को अपने परिचितों को भी शेयर करें ताकि न केवल धान उपार्जन बल्कि अन्‍य किसी भी प्रकार समस्‍या या कठिनाई आने पर उनसे संपर्क किया जा सके। उन्‍होनें किसानों से कहा कि वे हर कॉल का जवाब देंगे लेकिन यदि अत्‍यधिक व्‍यस्‍तता के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं तो उन्‍हें वाट्सएप पर अपना संदेश भेज दें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें