अखिल भारतीय आदर्श बालीबाल टूर्नामेंट को लेकर मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

मैहर खेल मैदान में टूर्नामेंट का आयोजन 9,10, एवम 11 फरवरी 2024 को होना सुनिश्चित

(मैहर) मैहर मां शारदे की नगरी को खेल की नगरी भी कहा जाता है उसी के अनुरूप मैहर में दिनाँक 9,10 एवम 11 फरवरी 2024 को मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय आदर्श बाॅलीबाल् टूर्नामेंट को लेकर एक बैठक नेहरू सेंचुरी स्कूल मैहर में मैहर के प्रबुद्ध जन सर्व श्री डाक्टर कैलाश जैन, विश्वनाथ चोरसिया गुड्डू भैया, सूर्य प्रकाश चोरसिया, दिलीप त्रिपाठी, अरुण सिंहा, महेश तिवारी, सुरेश तिवारी, नीरज गर्ग, जयन्त जैन, चूड़ामणि बढोलिया, आदित्य नारायण शुक्ला, अरुण तनय मिश्रा, मनोज शुक्ला, राम सिंह, टी आर वाजपेयी, श्री राम पांडेय, जवाहर संतरानी, दीपू तिवारी, संदीप पांडेय, कमल सावनानी, अनिल दरियानी, अमित गौतम, उमेश शुक्ला, अरुण तिवारी, सुरेंद्र चौरसिया, अमित मिश्रा, ओ पी तिवारी, विजय मिश्रा, पी एल दिवेदी, सावन जैसवाल,रवींद्र सिंह मंजू सर, गोवर्धन गुप्ता, आदिल खान, लेखराज सिंह, सूर्य कांत दिवेदी, दीपक सोनी, सत्य प्रकाश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण तनय मिश्रा ने मैहर विधायक का सम्मान साल श्री फल से किया। उन्होंने पिछले वर्ष के टुर्नामेंट की जानकारी प्रदान की। इस वर्ष के टूर्नामेंट की रूप रेखा राम सिंह जी ने दिया। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, डॉक्टर कैलाश जैन, एवम विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया आदि मंच में विराजमान लोगो ने खेल को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। आभार प्रकट अरुण तनय मिश्रा जी ने किया।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर),

             मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें