रामहर्षण कुंज विजयराघवगढ़ में श्री मद बाल्मीकि रामायण कथा 8 जनवरी से
(विजयराघवगढ) ऐतिहासिक नगरी विजयराघवगढ़ में श्री रामहर्षण कुंज में 8 जनवरी 2024 से बाल्मीकि कथा आरम्भ होना है जो 17 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक अयोध्या धाम द्वारा प्रवाह संत श्री श्री 108श्री प्रभुदास जी महाराज के श्री मुखार बिंद से निःसृत होना है। शोभायात्रा 8 जनवरी को मध्याह्न 12 बजे वार्ड क्रमांक 11 से श्री रामहर्षण कुंज मंदिर पहुंचकर कथा का शुभारम्भ होगा जिसका हवन 17 जनवरी को एवं हवन भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कथा के आयोजन में श्रीमती उर्मिला मिश्रा,श्रीमती ऊषा शिवकुमार त्रिपाठी, श्रीमती वंदना सुरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा समस्त श्रद्धालु भक्तों को इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा श्रवण करने हेतु सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।
✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ
