अधिक उम्र के लोगो को गर्म कपड़े पहनने प्रेरित करें : बीएमओ डॉ. बिनोद कुमार
गलाव भरी ठंड से राहत पाने दिन में भी अलाव का सहारा
(विजयराघवगढ़) कड़ाके की ठंड के बीच अचानक बारिश के कारण मौसम में बर्फ घुली ठंडक में कपकपाते लोग दिन में भी आग का सहारा ले रहे है वही दूसरी ओर अनेक जगहों में लोग धूप न निकलने के कारण छूट रही कपकपी में सिकुड़ते नजर आए।बता दे की लगभग सप्ताह भर से खराब मौसम के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त ब्यस्त हो गया है। लगातार बादल छाए रहने से ठंड से बचाव के लिये आलाव का सहारा लिये वही अनेको जगह लोग सिकुड़ते नजर आए।बी एम ओ डॉ0 बिनोद कुमार ने बताया कि ऐसी स्थिति में ठंड का ध्यान देते हुए अधिक उम्र के लोगो को गर्म कपड़े पहनने प्रेरित करे एवं छोटे बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों का चयन करें। सुबह व शाम जमीन या फर्श पर नंगे पैर न चलने दे, विशेष कर दस्ताने व मोजे पहनाए।
जनवरी आरम्भ से ही ठंड अपने पूरे तेवर दिखा रही है। रास्ते मे भी आवागमन कम हो चुका है और लोग अपने घर से निकलने की जहमत नही जुटा पा रहे है।
✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ
