अमन शांति के लिए ख्वाजा का सजाया दरवार, उर्स पाक मे फहराया कौमी एकता का परचम

अजमेर उर्स पाक की खुशी मे मनाया गया 8 वा जश्ने गरीब नवाज

(कैमोर)  कैमोर नगर मे ख्वाजा के चाहने वालो का लगा जमावड़ा इंजीनियर नवाब खान ने जश्ने गरीब नवाज उर्स पाक को लेकर अद्भुत तैयारी की। आगुंतकों का हुआ स्वागत सम्मान। कटनी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नवाब खान लगातार 8 वर्षो से अजमेर उर्स पाक की खुशी मे अपने निज निवास पर जश्ने उर्स पाक आयोजन करते आ रहे है। इस तारतम्य मेगत दिवस अमरैयापार निज निवास ताज मैनसन मे अद्भूत आकर्षित कर देने वाली साज सज्जा के साथ उर्स पाक मनाया गया। उर्स पाक के मुख्य अतिथि के रुप मे ख्वाजा गरीब नवाज आस्ताने की गद्दी नसीद सैयद आले हसनैन चिश्ती की सरपरस्ती मे उर्स पाक का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

महफिल को गुंजमान करते हुए महफिलें शमा बाधा सरफराज चिश्ती मुरादाबाद तथा सैय्यद मुकर्रम वारसी भोपाल से आए कलाकारों ने देर रात तक ख्वाजा गरीब नवाज की इबादत की कव्वाली के साथ साथ बाबा के गीतो मे भावविभोर हुए अतिथियों ने जमकर आंनद प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल से लेकर समूचा ताज मैनसन इस कदर सुसज्जित रहा की देखने वालो ने दातो तले अंगूलिया दवा ली। कार्यक्रम का संखनाद करने से पूर्व सभी अतिथियों को भोजन आयोजक इंजीनियर नवाब खान द्वारा कराया गया तदपरांत सभी का स्वागत सम्मान के पश्चात ख्वाजा गरीब नवाज के दरवार मे महफिले शमा मे कलाकारों ने मनमोह लेने वाली मधुर आवाज से सुनने वालो का मन मोह लिया। इंजिनियर नवाब खान द्वारा अजमेर वाले ख्वाजा गरीब नवाज की चादर भी अजमेर की तरह दिखने वाली आकर्षक झाकी मे सजाई गयी,जहा भक्तो ने बाबा की चादर की पूजा कर अपनी अपनी फरियाद मांगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से भोपाल राज्य हज कमेटी के चेयर मैन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रफत वारसी साहब विशेष रूप से सामिल रहे। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पिताम्बरम टोपवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, नवीन मोटवानी, कैमोर वरिष्ठ नेता श्याम तिवारी, पार्षद सुरेश परौहा, पप्पू टेलर, नरसिंहपुर से इंतयाज पहलवान पप्पू वसीम खान, जबलपुर अकील अंसारी, यावर भाई चौधरी फारुख खान, आजम खान, कटनी से यारी याकूब हाजी, उबैद तनवीर खान, जाहिद हुसैन, इस्माईल खान, कैमोर से सद्दाम खान, पप्पू खान, हुस्न बानो पूर्व पार्षद , महमूद खान, सूफी खान, छेदीलाल पांडे, गोलू बेग, रिजजू बेग नवाब अंसारी अजगर भाई शहिद खान आशिफ खान, शेरु खान, अरुण गुप्ता तथा सभी स्थानीय पत्रकार अल्पसंख्यक मोर्चा कमेटी हज कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इंजीनियर नवाब खान ने आभार प्रकट करते हुए कहा की इस वर्ष अजमेर मे 812 वा उर्स पाक मनाया जा रहा है जिसकी खुशी को लेकर हम भी लगातार इस वर्ष 8 वा जश्ने गरीब मना रहे हैं। इस आयोजन मे अनेको जिलो से रीवा, जबलपुर, सतना, मैहर, उमरिया, पन्ना, खजुराहो, बड़वारा कटनी बरही विजयराघवगढ़ शहडोल भोपाल आदि से ख्वाजा के चाहने वालो ने आकर कार्यक्रम की सोभा बढाई है। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया। अंत मे नवाब खान ने कार्यक्रम को सफल बनने व कार्यक्रम मे सहयोग देने वालो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ख्वाजा साहब की रहमत हम सब पर बरसती रहे, क्षेत्र मे अमन शांति के साथ लोगों मे भाईचारा बना रहे, सभी तरक्की करे।

 ✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें