रांझी स्थित गोल पार्क में महिला सफाई कर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश
सुपर वाइजर की प्रताड़ना से तंग होकर उठाया कदम,निगम में की शिकायत
(जबलपुर) जबलपुर रांझी स्थित चंद्र शेखर वार्ड के गोल पार्क के सामने उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब महिला सफाई कर्मी ने सुपर वाइजर की मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के चलते अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद अन्य सफाई कर्मियों ने महिला को बचा लिया जिसके बाद पीड़ित महिला वंदना कुँवर नगर निगम कार्यालय शिकायत लेकर पहुँची। पीड़ित महिला वंदना कुँवर ने बताया की वह संविदा सफाई कर्मी है जिसकी ड्यूटी चन्द्र शेखर वार्ड में लगी हुई है जहां उसे प्रतिमाह 8 हजार रु पेमेंट मिलती है वही सुपर वाइजर बेवजह उसकी एब्सेंट लगाकर उसकी पेमेंट काटकर 5 हजार देता है और 3 हजार खुद रख लेता है,पीड़िता ने बताया की कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कुछ कार्यवाही नही हुई ,जिसके चलते उसे आत्मदाह जैसा कदम उठाना पड़ा। पीड़ित महिला ने सुपर वाइजर फरीद खान के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जहाँ निगम अधिकारी ने जांच उपरांत उचित कार्यवाही की बात कही है।
