जेलों का सतत निरीक्षण करें और बंदियों के पुर्नवास की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल में संभाग स्तरीय बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर विभागों का औचक निरीक्षण करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी को अनावश्यक परेशान न करें बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक और परिणाम मूलक कार्य करने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य दूर-दराज के क्षेत्रों में अपराधों को रोकने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के मन से पुलिस का डर निकलना चाहिए, इस दिशा में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सकारात्मक प्रयास करें। युवाओं से मिलकर सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।
बैठक में मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक श्री जयसिंह मरावी, सुश्री मीना सिंह, सुश्री मनीषा सिंह, श्री शिव नारायण सिंह श्री शरद कोल, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राघवेन्द्र सिंह, कमिश्नर श्री गोपालचंद्र डाड, वन संरक्षक शहडोल श्री लखन सिह उईके सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
