बच्चे हमारे देश के भविष्य निर्माता- उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

सीएम राइज बगहा के विद्यार्थियों से मिले मंत्री इंदर सिंह परमार

(सतना)  प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने चित्रकूट प्रवास के दौरान शनिवार को चित्रकूट दर्शन के लिये सीएम राइज बगहा के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि आप सब भारत देश के भविष्य निर्माता है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में ऊर्जा का असीम भंडार होता हैं। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों साथ भ्रमण पर आये शिक्षकों से कहा कि शिक्षकों का स्थान हमारे समाज में ऊंचा है। शिक्षक ही हमारे बच्चों के भविष्य एवं राष्ट्र के निर्माता हैं। शिक्षकों के बिना समाज राष्ट्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के हमारे कर्णधार हमारे कल का भविष्य हैं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें