53 स्वसहायता समूहों ने बनाये 3 लाख से अधिक मास्क

कटनी  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये दुनियाभर के लोग अपने-अपने स्तर पर महामारी को दूर भगाने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं कटनी जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूह लाखों की संख्या में मास्क तैयार कर महामारी के खिलाफ युद्ध में योगदान कर रहे हैं।

            मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को मास्क तैयार करने के काम से जोड़ा गया है। महामारी के दौर में रोजगार के साधन और अवसर कम होने से मास्क की सिलाई रोजगार का माध्यम भी बना है और महिला सदस्यों के आत्मनिर्भर होने का साधन भी। उन्होने बताया कि 6 विकासखण्ड के 24 ग्रामों की 53 स्वसहायता समूहों की 305 महिलाओं द्वारा लगभग 3 लाख फेस मास्क का निर्माण किया है। जिनमें विभिन्न संस्थाओं को 2 लाख 90 हजार 563 मास्क वितरित भी किये जा चुके हैं। स्वसहातया समूहों द्वारा निर्मित मास्क मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को वितरित किये गये हैं।

   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें