जो बचा रहे जान-करना है उनका सम्मान : नेहरु युवा केंद्र
( विजयराघवगढ़ )
नेहरू युवा केंद्र संगठन कटनी के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक कु. कीर्तिका कुहर के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मोनू चौधरी एवं युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा विजयराघवगढ़ नगर में कोरोना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नारों एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सार्वजनिक स्थल पर मास्क लगाने, सैनिटाइजर व साबुन से समय-समय पर हाथ धोने को प्रेरित किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मोनू चौधरी ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम मे कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को उनके बिशेष योगदान के लिए विजयराघवगढ़ पुलिस थाने में जाकर सभी कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका आभार व्यक्त किया गया जिसमें थाना प्रभारी विजय अभोरे, एस.आई.निर्मल तिवारी, प्रियंका केवट, अरविंद गर्ग,आरक्षक , निलेश पटेल, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, नेहा राजपूत सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा। कार्यक्रम का संचालन जय गौरी युवा मंडल के अध्यक्ष आकाश साहू एवं आभार प्रदर्शन कल्पना गौतम द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: जागेश्वर प्रसाद मिश्रा विजयराघवगढ़


