मंत्री श्री राजपूत ने गरीब, असहाय व्यक्तियों को सीताराम रसोई में परोसा स्वादिष्ट खाना
(सागर) मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने 20 वर्षों से कार्य कर रही सीताराम रसोई में पहुंचकर गरीब असहाय एवं अन्य व्यक्तियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा। मंत्री श्री राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि आज मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि इस शुभ अवसर का मुझे मौका मिला और सीताराम रसोई के द्वारा जो लगातार 20 वर्षों से कार्य किया जा रहा है उसमें मुझे जाकर अत्यंत आनंद की अभिभूति हो रही है।
समिति के सदस्य श्री प्रकाश चौबे ने बताया कि आज समिति द्वारा मंत्री श्री राजपूत का अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा सीताराम रसोई संस्था के माध्यम से प्रतिदिन 800 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वादिष्ट खाना प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था के वाहन द्वारा आवश्यकता वाली क्षेत्र में जाकर स्वादिष्ट खाना भी प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर श्री आलोक अग्रवाल, श्री राजेश गुप्ता, श्री राजकमल केसरवानी, श्री दिलीप मखारिया, श्री कृष्ण पाल ठाकुर, श्री मनोज डांगरि सहित अन्य समिति के सदस्य मौजूद थे।
