22 जनवरी2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो : अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल

 

(जबलपुर)   अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के द्वारा एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम 22 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश एवं संपूर्ण भारत में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर तहसीलदार अनिल सिंह को सौंपा गया। इसमे मांग की गई की 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर उनका विग्रह रख कर भव्य आयोजन राम मंदिर निर्माण हेतु किया जा रहा है। 22 जनवरी को समस्त हिंदू समाज इस आयोजन को भगवान राम के लिए आस्था के रूप में दीपावली मनाते हुए पूजा पाठ के साथ उत्साह से मनाना चाहता है।

 

490 साल की गुलामी के पश्चात अयोध्या में हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण पर पूरे देश भर में विविध धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सकें , पूरा वातावरण भगवामय हो जाए, इसलिए हिन्दू समाज की मांग पर 22 जनवरी को मध्यप्रदेश के साथ साथ पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ऐसी मांग अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बन्धुओं द्वारा की जाती है।

कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपनेवाले प्रतिनिधि मंडल में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी (राष्ट्रीय महामंत्री), राजू यादव (प्रदेश महामंत्री), मुकेश विश्वकर्मा (प्रांत महामंत्री) आशीष विश्वकर्मा (प्रांत पदाधिकारी) उपस्थित थे।

✍️ (मुरारीलाल तिवारी)
 RPKP INDIA NEWS
             जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें