विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर विजयराघवगढ़ में मनाया गया सूर्य नमस्कार

(विजयराघवगढ़)  विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, शासकीय मॉडल हाई स्कूल, शासकीय कन्या हाई स्कूल, विजयराघवगढ़ में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास,भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास, विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु योग का महत्व एवं स्वामी विवेकानंद का सन्देश रेडियो प्रसारण साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के उदबोधन के साथ प्रारंभ हुआ।

योगाभ्यास कार्यक्रम में सतोष कुमार झरिया योग विशेषज्ञ सहित संस्था प्राचार्य श्रीमती सरस्वती मिश्रा, श्रीमती रजनी नेमा, अरुण झंझोते, विपिन बिहारी तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, संतोष चंपुरिया, जय प्रकाश गुप्ता, जयपाल उइके, ओम प्रकाश सोनी, श्रीमती सरिता कुर्मी, श्रीमती यागेश्वरी नागपुरे, भागवंती माहुले, मनीषा झंझोते, राजेश दुबे, आर एन मिश्रा, मोहम्मद नसीम सहित विद्यालयों के स्टाफ उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के नैतिक गुप्ता, जासमीन, सत्यपाल, अनन्या, स्वाती सहित अन्य स्वयंसेवक, ओजस क्लब के 25 छात्र, स्काउट गाइड के 2 दल, वैष्णवी सोनी, राजगुरु पटेल, आकांशा, कुमकुम सहित 32 छात्र रहे एवं एनसीसी राष्ट्रीय कैडेट कोर के 100 कैडेट अभय बर्मन,आशीष चौधरी, सुभाष गुप्ता, सुनील चौधरी, सत्यम लोधी, सार्जेंट सहित विद्यालय के अन्य छात्रो की उपस्थिति रही।

 

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
  RPKP INDIA NEWS
         विजयराघवगढ

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें