विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत गुरारिया लश्करपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

(विदिशा)   विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत आज विदिशा जिले की ग्राम पंचायत गुरारिया लश्करपुर में आयोजित कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

विधायक श्री टंडन ने ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से उन नागरिकों को चिन्हित कर योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है जो इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए थे। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे का प्रयास किया गया है। उन्होंने केंद्र राज्य की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री मुकेश टंडन, समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व कन्या पूजन कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत निर्धारित प्रारूप की शपथ का वचन भी कराया गया जिसे उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ग्रामीण जनों व अन्य के द्वारा दोहराया गया। ग्राम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर हित लाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। विधायक श्री मुकेश टंडन ने ग्राम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन ही नहीं किया बल्कि अपने स्वास्थ्य का चेकअप भी कराया।

कार्यक्रम में जिले को आवंटित आई.ई.सी वैन प्रचार रथ यात्रा के उद्देश्यों को रेखांकित किया गया। आई.ई.सी वैन से प्रधानमंत्री जी का संदेश एवं विकसित भारत संकल्प वीडियो का प्रसारण साउंड और एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर बैंक द्वारा स्टॉल लगाकर पीएमजेजेवाई , अटल पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना समेत अन्य योजनाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। खासकर ग्रामीण जनों को पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी देकर इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें