झांसी नगर की रोड खोलने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
( झाँसी )
लालकुर्ती कैण्ट वार्ड नं 6 के लाशकला रोड, हाथी ग्राउंड रोड, सेंटमार्क रोड को खोलने के सम्बंध में जिलाधिकारी झाँसी , मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद झाँसी और अध्यक्ष छावनी परिषद को ज्ञापन दिया। कोविड 19 कोरोना को ध्यान मे रखते हुये 6-7 लोग ही ज्ञापन देने गये। इस मौके पर पार्षद नीरज सिहोतिया ,राजकुमार कनोजिया, पिंकू रायकवार, अभिनेष पाल ,जितेन्द्र वर्मा ,अनिल कंजरिया, अनिल बुंदेला आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: नीरज जैन के साथ कैमरामैन अमित सैनी, झांसी


