राजस्व महाअभियानर जिले मे 143 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण
राजस्व महाअभियानर जिले मे 143 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण
(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जिले में संचालित राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर कटनी जिले मे बीते सोमवार से शुरू राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के निपटारे के कार्य में दिन-व- दिन तेजी आ रही है। मंगलवार को जिले भर में 143 राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया गया। अधीक्षक भू- अभिलेख डॉ राकेश कुमार ने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत जिले के सभी 970 गांवों मंे से मंगलवार को 27 गांव में बी-1 का वाचन किया गया। जबकि 6 मामले अविवादित बंटवारा के और 29 मामलों मे राजस्व अभिलेखों का दुरूस्तीकरण किया गया। इसी प्रकार सीमांकन के 31 मामलों का निपटारा किया गया और 52 अविवादित नामांतरण के प्रकरण निराकृत किये गए। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों का नियमित समीक्षा किये जाने का सिलसिला अनवरत जारी है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने राजस्व अभियान के दौरान राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निपटारा करने की स्पष्ट हिदायत दिया हुआ है।
