गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में विशेष भोज के रूप में मिलेगी खीर-पूड़ी और लड्डू

(मुरैना) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने कहा है, कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को पीएम पोषण अतंर्गत लक्षित सभी शालाओं के विद्यार्थियों को ’’विशेष भोज’’ में सब्जी-पूड़ी, खीर अथवा सब्जी-पूड़ी-हलवा तथा इसके साथ लड्डुओं का वितरण सुनिश्चित किया जाये। इस तथ्य का विशेष ध्यान रखा जाये कि भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जाये एवं शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण हो। संबंधित प्रधानाध्यापक, शाला के नोडल शिक्षक को यह दायित्व सौंपा जाये कि वह अपनी निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार करायें। सीईओ डॉ. गढ़पाले ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक शाला के लिये निरीक्षण रोस्टर अनुसार निर्धारित अन्त्योदय कार्डधारी वृद्धजन व मातायें भी विशेष भोज में सहभागी हों तथा उनके द्वारा भी भोजन का निरीक्षण किया जाये। विशेष भोज के लिये अतिरिक्त लागत राशि का समायोजन खाद्यान्न के वारदानों की नीलामी के पश्चात् प्राप्त होने वाली राशि से किया जाये।

विशेष भोज में जन सहयोग एवं जन भागीदारी लिया जाना भी श्रेयस्कर होगा। इस अवसर पर जन सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाये। आयोजन के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा विकास खण्ड में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि भी किसी शाला में जाकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के अंतर्गत विशेष भोज में भाग लें और विद्यार्थियों के साथ भोजन भी ग्रहण करें। विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों का रोस्टर बनाकर उन्हें भी कम से कम एक शाला में 26 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के अंतर्गत विशेष भोज के आयोजन में भाग लेने व विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण करने तथा कार्यक्रम की मॉनीटरिंग कार्य संपादित किया जाये। कार्यक्रम की मॉनीटरिंग जनशिक्षकों के द्वारा की जाये तथा प्रतिवेदन जिला पंचायत मुरैना को भेजा जाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें