प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नगर वासियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, अनेक विभागीय अधिकारियों ने लगाई चौपाल

(खरगापुर)  नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के साथ पहुंची। नगर पालिका द्वारा स्थानीय मेला ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे अमित नु ना भाजपा जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी दीप्ति कोरी नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में शासन के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

मंच एवं कार्यक्रम की व्यवस्था सीएमओ अरविंद तिवारी द्वारा व्यवस्थित तरीके से की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को लाभान्वित कराना है। कोई भी पात्र व्यक्ति जो सरकार की योजनाओं से वंचित रह गया है ऐसी लोगों तक भाजपा सरकार पहुंचना अपना दायित्व समझती है इसीलिए मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी सभी गांव एवं सभी नगरों में योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है।

जिला कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो भी पात्र हितकारी शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित रह गया है उस पात्र हितग्राही को योजनाओं से संबंधित फार्म भरवा कर नोडल अधिकारी उसका मौके पर निराकरण करेंगे। नोडल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार को सभी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन एवं नगर पंचायत में नगर पालिका भवन में जाकर के निराकरण करेंगे और पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। अतिथियों द्वारा नगर वासियों से शासन की योजनाओं को लेकर जनसंवाद भी किया गया। नगर वासियों को विकसित व आत्म निर्भर भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के हित लाभ का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में गुप्ता जी तहसील दार, अरविंद तिवारी सीएमओ, अभिषेक सोलंकी बीएमओ, अमित नुना भाजपा जिला अध्यक्ष, कुमारी दीप्ति कोरी नगर पालिका अध्यक्ष, हरदेव सिंह राजा जू भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रामगोपाल चौरसिया ब्लॉक यात्रा प्रभारी, अमित जैन भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी संदीप पायक मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव मंडल अध्यक्ष एवं समस्त नगर पालिका स्टाफ सहित समस्त विभागों के कर्मचारी एवं पार्षद गण एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें